फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्लूडी को सौंपी जांच

Tue, 12 Apr 2016 12:00 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
इसी स्थान से गिरा था खिड़की का हिस्सा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
शहर के नंबर एक बिजली केंद्र पर निर्माणाधीन भवन में खिड़की के ऊपर का छज्जा गिरने के मामले में डीएम ने पीडब्लूडी विभाग को जांच के आदेश दिए हैं। अमर उजाला ने मानकविहीन निर्माण की खबर कई बार छापकर बिजली अधिकारियों को आगाह किया था। लेकिन बिजली विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा दो दिन पहले एक छज्जा गिर गया। इसके बावजूद किसी भी बिजली विभाग के अधिकारी ने इसमें कोई रुचि नहीं ली।
विज्ञापन


शहर में यमुना रोड पर स्थित 33/11 केवीए बिजली केंद्र की ऊपरी इमारत पर एक माह से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री के उपयोग किए जाने की जानकारी जब अमर उजाला को मिली तो टीम ने मौके पर जाकर हकीकत परखी। जिसमें दीवारों के निर्माण में पीली ईट का उपयोग करते पाया गया। वहीं सीमेंट व मौरंग का मिश्रण भी मानक विहीन दिखाई दिया। इस खबर को अमर उजाला ने अपने 9 मार्च, 13 मार्च व 14 मार्च के अंकों में खबर प्रकाशित कर अधिकारियों को निर्माण में हो रही लापरवाही बताने का प्रयास किया था।

लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिणाम स्वरूप आठ अप्रैल को खिड़की के ऊपर पड़ी आरसीसी छज्जा नीचे आ गिरा। इस खबर को भी अमर उजाला ने अपने 9 अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया। इसके बाद भी किसी भी अधिकारी ने इसकी गुणवत्ता का पता करने की जरूरत नहीं समझी। लेकिन अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम माला श्रीवास्तव ने 11 अप्रैल को पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित खबर को पढ़ने के बाद पीडब्लूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक जांच रिपोर्ट उनके पास नहीं पहुंची है। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को रिमांइडर जारी किया गया है। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

                                माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें