फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Sun, 28 Jan 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने शनिवार को सहार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी। आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित हल्का इन्चार्ज, लेखपालों को निर्देशित किया। वहीं जो भी समस्या प्राप्त हुई है उसकी स्थलीय जांच करते हुए निर्धारित समय में नियमानुसार निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों। जिससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके। इस अवसर पर भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा की शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने संबंधित थाना प्रभारी एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण स्थलीय जांच कर किया जाए। संबंधित फरियादी को भी अवगत कराया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। थाना परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था एवं बाउंड्रीवॉल बनाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार समेत पुलिस कर्मी, लेखपाल व फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें