फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चिकित्सालय ले जाते समय गर्भवती की मौत

Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन दिबियापुर सीएचसी लाए। यहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




सहायल के गांव करियापुर निवासी गर्भवती महिला मनोरमा (30) पत्नी मोनू कुमार को शनिवार को प्रसव के लिए सहार सीएचसी में भर्ती कराया गया। काफी देर तक भर्ती रहने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे चिचौली जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सहार से दिबियापुर के बीच एंबुलेंस से जा रही मनोरमा की हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिजन मनोरमा को दिबियापुर सीएचसी लाए। यहां पर चिकित्सकों ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ सुभाष ने बताया कि वह मनोरमा को सहार सीएचसी लेकर गए थे।
वहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जबरन प्रसव कराने के प्रयास और लापरवाही के कारण मनोरमा की हालत बिगड़ गई। इससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। साथ ही मनोरमा की भी हालत बिगड़ गई। इसके चलते उन्होंने मनोरमा को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में मनोरमा की भी मौत हो गई। सुभाष ने बताया कि मृतका के पति मोनू का दिल्ली में कैंसर का उपचार चल रहा है। मोनू की पहले से तीन बेटियां हैं। सहायल थाना से पहुंचे दरोगा राजीव कुमार ने जानकारी जुटाई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें