फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी की वायर वीडियों से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले डीएम सुनील कुमार वर्मा और एसपी अपर्णा गौतम ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी कर्मी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें डीएम और एसपी एक जिला बदर के संबंध में बात कर हंसते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कहा जा रहा है कि कुछ देर के लिए कैमरे बंद कर दो, फिर शांति पाठ होगा। जब जिला बदर कर दिया गया, फिर यहां क्या करने आ रहे हो, अंत में तो यही बचता है।
विज्ञापन

सपा नेताओं के अनुसार ये टिप्पणी भाग्यनगर से सपा नेता जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की ओर इशारा करती दिख रही है। इस मामले में समाजसेविका नूतन ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा है कि यदि वीडियो सच है, तो बेहद आपत्तिजनक है। सरदार पटेल ने इसलिए नहीं बनाए थे आईएएस, आईपीएस, डीएम, एसपी के पद। वहीं नूतन ठाकुर ने इसकी फोरेंसिक जांच कराने के साथ निलंबन की मांग की है। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। चुनाव के दौरान सख्ती थी, ऐसे में किसी भी अपराधी को नहीं आने दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें