फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देसी तार और चीन के बल्ब से जगमग होगी दिवालीम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दीपावली पर सजावट में किसी तरह की कमी न रह जाए। इसको लेकर लोग इस बार काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। तो वहीं सजावटी सामान की खरीदारी में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

बिजली की रंग-बिरंगी झालरों, झूमरों व अन्य आकर्षक लाइटों से घरों को सजाने के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में बिजली की झालरों से जगमग होती दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है।
शहर के झालरों, सजावटी लैंप, झूमर आदि लाइटों से बनी आकर्षक चीजों का बाजार सज चुका है। इस कारोबार से जुड़े दुकानदारों की मानें तो खरीदार भी खूब देखने को मिल रहे हैं। बाजार में चीन की झालरों संग भारतीय झालरों की मांग इस बार अधिक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

देशी तारों पर चीन के बल्ब से बनी झालरें, झूमर, सजावटी लैंप, हैंगिंग, फ्लोर लैंप की मांग अधिक देखने को मिल रही है।
शहर में सुभाष चौराहा, ब्लाक गेट के समीप, होमगंज, संजट गेट के पास सजी दुकानों के बाहर टंगी सजावटी झालरें लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। खास बात यह है कि एक समय में सिर्फ चाइनीज झालरों से पटे रहने वाले इस बाजार में भारतीय उत्पादों की 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देखने को मिल रही है।
खरीदारी करते दिखे दीपक सिंह, शिवानी, पिंकी ने बताया कि चाइनीज झालरें खराब होने पर उन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। तार काफी पतले होने के कारण अक्सर टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें