फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 जोन में बांटे ग्राम पंचायत चुनाव

Tue, 24 Nov 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव  के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने सेक्टरों का निर्धारण करने के बाद मंगलवार को जोन में विभाजित किया। जिला निर्वाचन प्रशासन ने ग्राम पंचायत चुनाव को 37 जोन में बांटा है।
विज्ञापन


आगामी 28 नवंबर, एक, पांच व नौ दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए 140 सेक्टरों में ग्राम पंचायत चुनाव विभाजित करने के बाद जिला निर्वाचन प्रशासन ने 37 जोनल एरिया में विभाजित किया है। इसके लिए 37 जोनल मजिस्ट्रेटों को नामित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

चौथे चरण में शामिल ब्लाक औरैया सदर के ग्राम प्रधान व वीडीसी चुनाव को सर्वाधिक आठ जोन में विभाजित किया गया है। प्रशासन की ओर से गठित किए गए जोन में जोनल मजिस्ट्रेटों को नामित कर दिया गया है। जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान के दिन सुरक्षित मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव-2015 में जोन की संख्या निर्धारित कर दी गई है। डीडीसी-बीडीसी चुनाव की अपेक्षा ग्राम पंचायत चुनाव में 22 अतरिक्त जोनल एरिया का बनाए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट अपने परिक्षेत्र के बूथों पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान कराने में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें