जिला अस्पताल के नए भवन में जल्द ही पैथोलॉजी का दायरा बढ़ाया जाएगा। अभी यहां पर खून से संबंधित दस जांचों की सुविधा उपलब्ध है। आने वाले दिनों में सीटी स्कैन, ईसीजी और स्टूल टेस्ट की भी सुविधा उपलब्ध होगी।
दस जनवरी से शहर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित दर्जा प्राप्त जिला अस्पताल को दिबियापुर रोड पर ग्राम चिचौली के पास नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला अस्पताल के बिखरे संसाधनों को व्यवस्थित करने के साथ पैथोलॉजी को भी उच्चीकृत कराने की प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है।
पैथोलाजी को उच्चीकृत करने के लिए जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से आधुनिक उपकरणों के साथ ही पैथोलाजिस्ट की तैनाती किए जाने का प्रस्ताव डीएम के माध्यम से शासन को भेजा है। जिला अस्पताल प्रशासन की मानें तो राज्य मंत्री स्तर से हुई वार्ता में जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को आधुनिक उपकरणों से उच्चीकृत किए जाने का भरोसा दिया गया है।
पैथोलाजी को मिला नेबुलाइजर
जिला अस्पताल में हावी अव्यवस्थाओं के बीच तेजी से सुधार के भी प्रयास जारी हैं। इस क्रम में शासन स्तर से पैथोलॉजी की आवश्यकताओं को पूरा कराने के क्रम में जिला अस्पाताल को नेबुलाइजर मशीन मुहैया कराई गई है। इस मशीन के काम करने पर हृदय रोगों के मरीजों को खासा लाभ होगा।
पैथोलॉजी में मौजूद जांच सुविधाएं
मलेरिया, वीडाल, एचबी, टीएलसी, डीएलसी, यूिरन, ब्लड ग्रुप, अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, शुगर
इन जांचों का बढ़ेगा दायरा
सीटी स्कैन, ईसीजी, स्टूल टेस्ट
शुरुआती दौर में नए भवन से जिला अस्पताल के संचालन में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिला स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित करने के साथ ही संपूर्ण सुविधाओं से उच्चीकृत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। पैथोलाजी को मानकों पर संचालित करराने के लिए भी प्रयास जारी है।
एनके मिश्रा, सीएमएस