फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिले को मिली 50 एएनएम, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 11 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
- उपकेंद्रों पर होगी तैनाती, टीकाकरण से डिलीविरी तक में बढ़ेगी सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को सेवाएं बेहतर करने के लिए 50 एनएनएम की सौगात मिली है। इन सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किये जा चुके हैं। अब विभाग इन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इनकी तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इससे गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर ग्रामीण स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व उप स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाने का काम किया जा रहा है। मगर यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की कमी की वजह से तमाम केंद्रों पर सन्नाटा रहता है। इन केंद्रों पर सीएचओ के साथ ही एएनएम की तैनाती होनी थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब शासन ने एएनएम को नियुक्त कर समस्या का काफी हद तक निस्तारण किया है। जिले को मिले 50 एएनएम को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्हें केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। इनके उपकेंद्रों पर तैनात होने से जहां केंद्र नियमित खुल सकेंगे। वहीं केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को स्वास्थय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि जिले में गर्भवती व शिशु का टीकाकरण से लेकर प्रसव कराने तक में सहूलियत मिलेगी। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण स्तर की सेवाएं बेहतर और सुलभ हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें