फोटो -33- राजस्व अधिवक्ताओं को समर्थन का पत्र सौंपते अजीतमल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष। संवाद
- फोटो : संभावित टीबी मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य टीम।
औरैया। सदर तहसील के राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं द्वारा लगातार कार्य बहिष्कार किए जाने से तहसील परिसर के न्यायिक, प्रशासनिक तथा बैनामा संबंधी कार्य पूरी तरह ठप रहे। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन भी जारी है।
एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से शासन-प्रशासन के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि पिछले 16 दिनों से अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठा रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने कहा कि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन एवं अजीतमल बार एसोसिएशन ने राजस्व अधिवक्ताओं को अपना समर्थन सौंपते हुए लिखित सहमति दी। धरना स्थल पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया व महामंत्री अजय पाल अन्य अधिवक्ताओं के साथ पहुंचे।
वहीं, तहसील अजीतमल बार के अध्यक्ष शेष नरायन सक्सेना व महामंत्री पंकज चतुर्वेदी ने लिखित समर्थन दिया। क्रमिक अनशन में देवेश चतुर्वेदी, श्रीनरायन तिवारी, दिनेश चंद्र शुक्ला, गोपाल कुशवाहा एवं रविंद्र कटियार बैठे।