फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसडीएम की कार्यशैली से खफा लेखपालों ने एडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा बिधूना के तहसील अध्यक्ष व महामंत्री समेत लेखपालों ने एसडीएम की कार्यशैली से नाराज होकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कई समस्या रखते हुए निराकरण की मांग की।
शनिवार को तहसील पहुचें लेखपाल संघ उप शाखा बिधूना के अध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य व महामंत्री रविकांत दीक्षित व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव की मौजूदगी में एडीएम को ज्ञापन दिया गया। दिए गए ज्ञापन में लेखपालों ने बताया कि एसडीएम बिधूना निशांत तिवारी की कार्यशैली से लेखपालों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा नियम विरुद्व संक्रमणीय भूमिधर गाटा की पैमाइश संबंधी आदेश किये जाते है। जिससे क्षेत्र में लेखपाल साथियों के साथ विवाद की संभावना बनी हुई है। निर्माण कराए जाने संबंधी स्पष्ट आदेश किया जा रहा है। लेखपाल सौरभ भारती कन्हो क्षेत्र में तैनात हैं। उनके द्वारा पूर्व में कन्हो में आवंटन पत्रावली तैयार की गई थी। जिसकी जांच अधिकारियों द्वारा करके स्वीकृति कर दी।
विज्ञापन

इस पर लेखपाल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कहा जा रहा है कि लेखपाल ने पटटे खतौनी में क्यों दर्ज कराए। जबकि आवंटन प्रक्रिया में लेखपाल का कार्य प्रस्ताव तैयार करना होता है। एडीएम ने मामले में जानकारी कर हर संभव प्रयास करते हुए निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें