फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का स्तर सुधारने पर चर्चा

Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नगर पालिका इंटर कालेज से स्थानांतरित होकर चौ. विशभंर सिंह भारतीय विद्यालय पहुंची पुस्तक प्रदर्शनी में रविवार को साहित्यिक परिचर्चा हुई। इसमें देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाए जाने पर चर्चा की गई। वहीं प्रदर्शनी में पहुंचे एसपी ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन


शहर के चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में भारत प्रेरणा मंच के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में रविवार को साहित्यिक परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि आनंद दुबे ने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर तभी अच्छा हो सकता है जब बच्चों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्राप्त हो सकेगी।

इस प्रदर्शनी में पुराने लेखकों से लेकर साहित्यकारों की पुस्तकें आई हैं। इससे बच्चों को ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन हमें आनंदित, अलंकृत और योग्यता प्रदान करता है। इस प्रदर्शनी में बड़े-बड़े प्रकाशनों की पुस्तकें आई हैं।
विज्ञापन


इससे हम सभी को ज्ञान लेना चाहिए। पुस्तक प्रदर्शनी देखने के लिए एसपी मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने पुस्तक प्रदर्शनी की सराहना की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अजय  शुक्ला, महासचिव अविनाश अग्निहोत्री, गोविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें