फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शहर के 17 विद्यालयों में बनेंगे दिव्यांग टॉयलेट

Fri, 29 Dec 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर में संचालित परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांगों के लिए टॉयलेट की समस्या व बिना बाउंड्रीवाल वाले विद्यालयों पर नगर पालिकाध्यक्ष की निगेहबानी हो गई है। जिससे इन विद्यालयों की समस्याएं दूर हो जाएंगी। विद्यालयों में दिव्यांगों को अब टायलेट की समस्या नहीं रहेगी। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष ने एक विद्यालय में शुरू हुए बाउंड्रीवाल निर्माण का ईट रखकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से दिव्यांग टॉयलेट रहित व बिना बाउंड्रीवाल के संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें शहर में 17 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांगों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था नहीं मिली। वहीं दो विद्यालय ऐसे चिंहित किए गए जहां बाउंड्रीवाल न होने से मवेशियों के अंदर घुसने से पढ़ाई बाधित हो रही थी। इसको लेकर पालिका प्रशासन ने काम शुरू करा दिया है। इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि शहर के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांगों के लिए टायलेट न होने से परेशानी हो रही थी। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने इसका चिंहिकरण कराया। जिसमें शहर में 17 विद्यालयों में दिव्यांग टॉयलेट नहीं पाए गए। वहीं दो विद्यालयों में बाउंड्रीवाल नहीं मिली। इसको देखते हुए बाउंड्रीवाल व दिव्यांग टॉयलेट का निर्माण शुरू कराया गया है। शुक्रवार को शहर के प्राथमिक विद्यालय गुरुहाई - 1 में बाउंड्रीवाल निर्माण का नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने ईट रखकर शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय का स्टॉफ भी मौजूद रहा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह शहर के विकास में कोई कोसर नहीं छोड़ेंगे। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें