फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रतिबंधित दवाइयां वापस करने का डीआई का निर्देश

Mon, 05 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुखार, खांसी और सीने की जकड़न से जुड़ी 14 दवाओं की ब्रिकी और खरीद पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को स्टोर में रखीं दवाइयां निर्माता कंपनी को वापस करने का निर्देश दिया है। कहा कि निरीक्षण में दवाइयां मिलने पर संबंधित स्टोर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक ज्योत्सना आनंद ने सोमवार को सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिसमें बताया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दो जून को 14 फिक्स डोज कांबिनेशन (एफडीसी) दवाइयों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मौजूदा समय में जिले के मेडिकल स्टोरोंं पर इन दवाइयों के पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद हैं। उन्होंने मेडिकल संचालकों को इन दवाइयों का क्रय-विक्रय न करने और जल्द से जल्द दवाइयों को निर्माता कंपनी को लौटाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी कि दवाइयों के क्रय-विक्रय की हकीकत जानने के लिए विभाग औचक निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान किसी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री या स्टॉक मिलने पर संबंधित संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। औषधि निरीक्षक ने बताया कि लोगों को दर्द, खांसी बुखार और सीने में जकड़न से जल्द निजात दिलाने के लिए दवा बनाने वाली कंपनियां कई दवाइयों का मिश्रण कर एक नई दवा तैयार करतीं हैं। जिसे फिक्स डोज कांबिनेशन (एफडीसी) दवा बनाने वाली कंपनियां कई दवाओं को मिलाकर एक दवा तैयार करती हैं। इन दवाओं को सेहत के लिए नुकसानदेह बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें