फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक एकड़ ऊसर जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

Mon, 05 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत सहबाजपुर के मजरा पुर्वा तरा की एक एकड़ ऊसर जमीन को बिधूना तहसील टीम ने सोमवार को कब्जा मुक्त कराया। जमीन के चारों ओर जेसीबी की मदद से ऊंची मेड़ उठवाते हुए कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है। इस दौरान कब्जेदारों में कार्रवाई को लेकर खलबली मची रही।
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कब्जों की शिकायतें अक्सर जनसुनवाई में आती हैं। पिछले दिनों बिधूना तहसील में पुर्वा तरा गांव की ऊसर जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई। उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने मामले का संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए जमीन सुरक्षित करने के निर्देश दिए। शनिवार से शुरू हुआ पैमाइश व कब्जा हटाने का काम सोमवार देर शाम तक पूरा हो सका।
औरैया-कन्नौज मार्ग किनारे इस जमीन से कब्जा हटवाकर सुरक्षित कर लिया गया। यहां जेसीबी की मदद से ऊंची मेड़ उठाई गई। जमीन के कुछ हिस्से में नींव मिलने पर उसे ढहा दिया गया। नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। औरैया-कन्नौज मार्ग से सटी हुई जमीन होने की वजह से इस कीमती जमीन पर लोग कब्जा कर फसलों की बुआई कर रहे थे, कुछ ने मेड़बंदी कर कब्जा कर रखा था। जिन लोगों ने कब्जे किए थे, उन्हें चिह्नित कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पौंथी, पुर्वा दानशाह व लहोखर के कब्जे पर नहीं है ध्यान
ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतें लगातार तहसीलों में हो रही है। कुछ जगहों पर त्वरित कार्रवाई तो कुछ पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह, पौंथी व सदर विकासखंड की लहोखर पंचायत के मामलों पर अभी तक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया है। यहां हुईं शिकायतें ठंडे बस्ते में है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि जहां पर भी कब्जे हैं, वहां टीम भेज पैमाइश कराकर कब्जे हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें