फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गली में जलभराव से निकलने में दिक्कत

Sun, 01 Feb 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39-जल निकासी न होने से गली में भरा पानी।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। बाबा परमहंस नगर स्थित सहायल रोड बम्बी पर कई महीनों से जलनिकासी न होने से नालियों का गंदा पानी गली में भरा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लावासी जगमोहन व रविप्रकाश पाल ने बताया कि गली पहले से ही जर्जर थी। इसके बाद जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डालने से पूरी गली ऊबड़-खाबड़ हो गई। गली में जलभराव होने से सडांध फैल रही। बृजेश यादव ने बताया कि इसी माह उनके बेटे की शादी है। रास्ते में जलभराव से घर पर रिश्तेदारों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही है।
राम सिंह पाल व शिव नारायण ने बताया कि गली में जलभराव के चलते छोटे बच्चे घर में कैद रहने को मजबूर हैं। सभासद कृष्ण कुमार कश्यप ने बताया कि समस्या निस्तारण के लिए ईओ को जलनिकासी व्यवस्था कराए जाने के साथ गली को ऊंचा करने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। वहीं, ईओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें