फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास निधिओं के खुलेंगे अलग-अलग खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए नई मुहिम शुरू हुई है।
विज्ञापन

पहले चरण में ग्राम पंचायत निधियों के खाते प्रधान और सचिव के नाम से संबंधित बैंकों में खोले जाने की योजना है।
प्रभारी डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने निर्देश दिए हैं कि केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान व अंत्येष्टि स्थल का अलग-अलग खाता खोले जाने के निर्देश दिए हैं।
कई जनपदों में पंचायतों द्वारा खाते गैर राष्ट्रीयकृत बैंकों में खोले जा रहे हैं। इसके लिए शासन से स्पष्ट हिदायत दी गई है कि केवल उन्हीं बैंक शाखाओं में खाते खोले जाएंगे, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत का ग्राम निधि एक का खाता पूर्व से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि केंद्रीय वित्त आयोग की प्रथम धनराशि 16 जून को राज्य सरकार को अवमुक्त कर दी गई है। इसके लिए दो दिन के अंदर जिले की औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक की कुल 477 ग्राम पंचायतों को खाते खुलवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें