फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनिल कपूर के साथ मंच साझा करेंगे दिबियापुर के देवेश

विज्ञापन
देवेश राजपूत
विज्ञापन
फोटो -33 देवेश राजपूत
विज्ञापन

- इंडिया के टॉप वन परसेंट के लिए हुआ चयन, 10 को मुंबई में होगी शूटिंग, जून में कराया था रजिस्ट्रेशन
- कई दौर के इंटरव्यू व गूगल मीट के बाद पांच अक्टूबर को मिली अंतिम सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कस्बा निवासी देवेश सावित्री देवी राजपूत जल्द ही छोटे पर्दे पर अभिनेता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे। स्टार प्लस व जियो हॉट स्टार के नए चर्चित शो इंडिया के टॉप वन परसेंट के लिए उनका चयन हुआ है। देवेश आगामी 10 अक्तूबर को मुंबई में इस शो की शूटिंग में हिस्सा लेंगे।
देवेश ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष जून माह में शो के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसके बाद जुलाई से कास्टिंग टीम ने फोन पर संपर्क कर उनकी पृष्ठभूमि व प्राथमिक विवरण जुटाए। 21 जुलाई को गूगल मीट के जरिए ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ जिसमें उनकी शख्सियत, अनुभव और जीवन यात्रा से जुड़े कई सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद पांच अक्टूबर की शाम उन्हें मुंबई शूटिंग के लिए फाइनल कॉल मिली। तय कार्यक्रम के अनुसार देवेश आठ व नौ अक्तूबर की मध्यरात्रि मुंबई पहुंचेंगे जहां 10 अक्तूबर को अनिल कपूर के साथ शो की शूटिंग होगी और 11 अक्तूबर को उनकी वापसी है। देवेश इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र की उभरती संस्था हॉर्न ओके प्लीज इवेंट के संस्थापक हैं। वर्ष 2019 में स्थापित उनकी संस्था बड़े सामाजिक आयोजन, विवाह समारोह व मंच सज्जा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय है। देवेश ने अपनी उपलब्धि को माता-पिता, बड़े भाई के आशीर्वाद व जिले के लोगों के स्नेह को समर्पित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें