फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डायरिया के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में हीट वार्ड तैयार

Sun, 19 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शहर के जिला अस्पताल में हीट वार्ड तैयार किया गया है। यहां मरीजों के लिए पर्याप्त इमरजेंसी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डायरिया के मामले भी मौसम के साथ बढ़ गए हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करते हुए उपचार की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया था। एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को जरूरी उपाय करने और बचाव के लिए कहा गया था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से लेकर आशा व एएनएम को गांव-गांव जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही गर्म हवाओं की रफ्तार में इजाफा हुआ है।
ऐसे में सफर करने वाले लोग गर्मी की चपेट में आकर बीमार होने लगे हैं। उल्टी, दस्त के साथ ही डिहाइड्रेशन के चलते लोग डायरिया के भी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर जरूरी उपचार के साथ ही बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल में 25 बेड का हीट वार्ड बनाया गया है। जहां गर्मी के चलते बीमार होने वाले गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मी की चपेट में आए लोगों के लिए सभी प्रकार की दवाएं, ओआरएस घोल व इमरजेंसी किट उपलब्ध हैं। खाली पेट घर से बाहर न निकलें। रोजाना पर्याप्त पानी का सेवन करें। सूती व ढीले कपड़े पहनें। बाहर रहने का काम है तो बीच में ब्रेक जरूर लें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें