फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्राओं में भक्ति गीतों पर झूमे श्रृद्धालु

Fri, 23 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में कई स्थानों पर सजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी चलता रहा। विसर्जन यात्राओं के दौरान श्रृद्धालु झूमते नाचते विसर्जन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ा और पुष्प वर्षा भी हुई।
विज्ञापन


 
कलक्टरी रोड पर सजाई गई मां दुर्गा की भव्य मूर्ति के समक्ष बुधवार शाम दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरुवार को हवन पूजन एवं कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


शुक्रवार सुबह भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई। अबीर गुलाल उड़ा। महिला एवं पुरुष श्रृद्धालु डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन


 
इस दौरान राजेंद्र पोरवाल, संजय मिश्रा, अजय गुप्ता, अजय पैराडाइज, सुखलाल गुप्ता, मुकेश भारती, अखिलेश पोरवाल, अवधेश गुप्ता, दिवारीलाल, आशीष गुप्ता बंटी, बाबी गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, विमल पोरवाल, अरविंद पोरवाल, नवीन गणेश पोरवाल, अमित चौबे आदि मौजूद रहे।

 
रेलवे स्टेशन के समीप बाबा परमहंस बगिया के बाहर सजी भव्य प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन कर दिया गया। कई स्थानों पर सजी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहुंचने के कारण नहर बाजार में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन



इस दौरान सीओ सुभाष अत्री ने जायजा लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसआई सुरजीत पाल मौजूद रहे। राजस्व अधिकारी भी मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें