फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भक्तों ने देवी से मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Thu, 25 Sep 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया

सार

औरैया में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा सहित विभिन्न देवी मंदिरों में पूजन अर्चन किया। सुबह से शाम तक मंदिरों में भीड़ रही और भजन-कीर्तन गूंजते रहे। वातावरण धार्मिक उल्लास से भरा रहा।
विज्ञापन
फोटो 25 एयूआरपी 48 - दुर्गा पंडाल में झूमते भक्त। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया। शारदीय नवरात्र पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा का पूजन अर्चन किया और आराधना कर सुख समृद्धि की मन्नतें मांगीं। मां मंगला काली समेत अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। दुर्गा सप्तसती समेत आदि पाठों के स्वर भी गूंजे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में पूजन अर्चन का दौर जारी रहा। इस दौरान देवी माता के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर में भक्तों ने पूजन अर्चन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार बीहड़ स्थित मां मंगलाकाली मंदिर में भक्तों ने पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामनाएं की। बिधूना कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन दुर्गा मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा की। भक्त सुबह पांच बजे से ही पूजा-पाठ के लिए जुट गए। व्रत रखकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों ने पूजा की। भगत सिंह चौराहे, दिबियापुर रोड लोहिया नगर, आदि पड़ालों में सुबह शाम आरती के साथ भजन कीर्तन हुए।

फोटो 25 एयूआरपी 48 - दुर्गा पंडाल में झूमते भक्त। संवाद

फोटो 25 एयूआरपी 48 - दुर्गा पंडाल में झूमते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें