फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देवकली मंदिर और दुर्वासा ऋषि आश्रम का होगा कायाकल्प

Fri, 19 Sep 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी01- देवकली मंदिर का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों पर शासन की विशेष नजर है। पर्यटन विभाग की ओर से विधानसभावार इन स्थलों को सूचीबद्ध करते हुए यहां पर मूलभूत सुविधाएं देने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में जिले के देवकली मंदिर व दुर्वासा ऋषि मंदिर को शामिल किया गया है। वहां पर इंटरलॉकिंग, बाउंड्री, शौचालय व श्रद्धालुओं के ठहरने को लेकर हॉल बनाए जाएंगे। इस सब के लिए 10 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

शहर से तीन किमी दूर यमुना नदी किनारे देवकली मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां रोजाना बड़े पैमाने पर भक्त पहुंचते हैं। सावन माह में तो यहां लाखों की भीड़ पहुंचती है। यह मंदिर देश की आजादी की जंग के दौरान क्रांतिकारियों की शरण स्थली भी रहा है। धार्मिक के साथ यहां का ऐतिहासिक महत्व भी है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर बाउंड्री, बच्चों के लिए पार्क, दुकानें, कतार में खड़े होने वाले भक्तों के लिए टिनशेड की छांव, भक्तों के ठहरने के लिए हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
इस प्रस्ताव में करीब आठ करोड़ का बजट खपाया जाएगा। वहीं एरवाकटरा के दोवामाफी में दुर्वाशा ऋषि की तपोभूमि भी है। यहां आश्रम में रहकर दुर्वासा ने तपस्या की थी। हर साल अगहन माह की पूर्णमासी से एक माह तक यहां पर मेले का आयोजन होता है। यहां पर मंदिर में पताका चढ़ाई जाती है। साथ ही साथ मुंडन संस्कार भी होता है। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने इंटरलॉकिंग, बाउंड्री, लाइट, वाटरकूलर, शौचालय समेत अन्य कई मूलभूत सुविधाएं देने का खाका तैयार किया है। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि देवकली मंदिर व दुर्वासा ऋषि आश्रम को लेकर करीब 10 करोड़ का प्रस्ताव शासन में राज्य योजना के तहत भेजा गया है। जल्द ही बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।

फोटो-19एयूआरपी01- देवकली मंदिर का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें