फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Thu, 16 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
बैठक लेतीं पालिकाध्यक्ष नंदिता कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस बार तीन करोड़ रुपये से विकास कार्य करने का मसौदा तैयार किया गया। इस पर सभी ने सहमति भी जता दी। बजट का बड़ा हिस्सा  जल निकासी व पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के साथ-साथ सीसी मार्र्गों के निर्माण पर खर्च होगा।  पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए कई मोहल्लों में सबमर्सिबल लगेंगे।
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष नंदिता कौर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने तीन करोड़, 31 लाख 67 हजार रुपये के बजट पर मुहर लगाई। इस बजट से शहर में 82 विकास कार्यों को शामिल किया गया।  प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दस लाख रुपये से बनारसीदास व दयालपुर मोहल्ले में दोनग 12 मीटर गेल्वोनाइज्ड हाईमास्ट टावर मय इनवर्टर तथा 100 वॉट की एलईडी कंपलीट सिस्टम सहित लगाए जाने को स्वीकृत किया गया। वहीं 12 वॉट के 900 एलईडी बल्व क्रय किए जाने के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाने पर मुहर लगी।

  पक्का तालाब के सुंदरीकरण को डोम लाइट लगाए जाने पर 23 लाख 27 हजार रुपये खर्च  होंगे।  दो जनरेटर 75 केवीए के क्रय करने के लिए 13 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं शहर की जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बनाए जाने वाले नालों में सत्तेश्वर मोहल्ले मेें भूमिगत नाला बनाए जाने पर 24 लाख 74 हजार रुपये, आर्य नगर में नाली एवं मिट्टी की भराई पर 20 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

आनेपुर में खड़ंजा के काम पर 12 लाख 65 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत दिलाने को मोहल्ला भीखमपुर, तिलकनगर, जमालशाह व खिड़की साहबराय में तीन सबमर्सिबल पर  4 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाने पर  सहमति बनी। इसके अलावा अन्य तमाम विकास के कार्यों पर पालिका सभासदों ने अपनी स्वीकृति दी। बैठक में रामू पेंटर, राजेश बाजपेई, विवेक पोरवाल, अमिता देवी, राजवीर पाल, नरेंद्र तोमर, नरेंद्र कुमार, सोनी निषाद, कमला देवी, चंद्रशेखर, मोहम्मद इदरीश, फूलचंद्र, , मृदुला राजपूत, आशा देवी, पुष्पा निषाद, मिथलेश अग्निहोत्री, राजेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, विशाल त्रिपाठी, हरिओम शर्मा, जैनुल आबदीन, कमरुन निशा, नरेंद्र कठेरिया, डा.अहिबरन सिंह, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें