फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ब्यौरा नवलपुर, गोपालपुर अड्डा गांवों में बनेंगी पानी की टंकियां

Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29एयूआरपी 31- ब्यौरा नवलपुर में मापजोख के लिए मौजूद राजस्व कर्मचारियों की टीम। संवाद
विज्ञापन

पांचवीं बार हुई नापजोख में टंकी निर्माण के लिए जगह चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
अटसू। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ब्यौरा नवलपुर के ग्रामीणों के गलों को तर करने के लिए जल्द ही हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू होगा। एक साल में पांचवीं बार कराई गई नापजोख में टंकी निर्माण के लिए भूमि चिह्नित हो सकी है। इससे अब टंकी निर्माण के बीच में आने वाली अड़चनें दूर हो गईं हैं।
जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल में घरों में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से गाटा संख्या 200 टंकी निर्माण के लिए चिंहित की गई थी। प्रस्ताव मिलते ही जमीन की नापजोख करवाई गई थी। आरोप है कि पड़ोसी खाताधारक सिपाही लाल, अलगूराम ने विरोध करते हुए पैमाइश को गलत बताते हुए तहसील अधिकारियों ने शिकायत की।
विज्ञापन

इसको लेकर लेखपालों की टीम ने चार बार भूमि की पैमाइश की, लेकिन शिकायतकर्ता फिर भी संतुष्ट नहीं हुए। इस पर शुक्रवार को कानूनगो कृष्ण वीर, लेखपाल अंकित, लेखपाल रामकुमार, सौबिक, विशाल ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कर 1600 वर्ग मीटर भूमि टंकी निर्माण के लिए चिह्नित की। टीम ने मापजोख पूरी होते ही टंकी निर्माण के कार्य को हरी झंडी दे दी है। अब तीन करोड़ 98 लाख की लागत से पानी की निर्माण जीबीआर कन्स्ट्रक्सन कंपनी करवाएगी। जिससे ब्यौरा नवलपुर, गोपालपुर अड्डा के ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
जल निगम के अवर अभियंता प्रगति श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल से टंकी का निर्माण भूमि आवंटित न होने की वजह से रुका था। शुक्रवार को भूमि की पैमाइश पूरी होते ही बोरिंग मशीन को लगवा कर कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्द ही टंकी का निर्माण पूरा कर ग्राम पंचायत में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें