संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए शासन स्तर मिली हरी झंडी के बाद बीईओ को निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सब कवायद के बाद बीईओ को ब्लाक में बिना मान्यता का स्कूल न होने का प्रमाण पत्र भी देने के लिए कहा गया है। जिससे सीधे तौर पर बीईओ की जिम्मेदारी सुनिश्चित होगी।
शासन स्तर से मिली हरी झंडी के बाद बीएसए ने बीईओ को 10 अक्तूबर तक निजी स्कूलों की सघन जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बीईओ स्थलीय मुआयना करते हुए मान्यता के प्रपत्र जांचेंगे। जिसकी रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को मुहैया कराई जाएगी। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि ब्लाक में बगैर मान्यता का एक भी स्कूल नहीं है, इसका प्रमाण पत्र संबंधित बीईओ देगा।