फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डिप्टी सीएम ने सीएमएस व डॉक्टरों पर दिए कार्रवाई के निर्देश

Tue, 28 Feb 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया है। इसमें सीएमएस की असंतोषजनक कार्यशैली और निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों, कर्मियों को चिन्हित कर वेतन कटौती की कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में डॉक्टरोें के देर से आने की जानकारी पर एडीएम न्यायिक अब्दुल बासित व एडीएम महेंद्र पाल ने औचक निरीक्षण किया था। इसमें सीएमएस समेत कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले थे। इसके बाद एडीएम ने ओपीडी के खाली कमरों व कुर्सी की फोटो व वीडियोग्राफी कराई थी। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर की फोटो भी अपने मोबाइल के कैमरे में कैद की थी।
एडीएम अब्दुल बासित को सुबह के समय औचक निरीक्षण में डॉक्टर अनुपस्थित मिले और परिसर में गंदगी फैली मिली थी। एडीएम ने निरीक्षण में मिली कमियों की रिपोर्ट तैयार कर डीएम प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को दी। डीएम ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। औरैया के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल की रिपोर्ट मुख्यालय पहुंचने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को संज्ञान लिया और ट्विटर पर ट्वीट किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि सीएमएस की असंतोषजनक कार्यशैली, अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही व शिथिलता बरतने को लेकर स्पष्टीकरण मांगने और औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों व कर्मियों को चिहिंत कर वेतन कटौती और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें