फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक, बस नाम के इंतजाम

Sun, 20 Sep 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपको जानलेवा बीमारी डेंगू आदि मच्छरों से बचना है तो इस भीषण गर्मी में पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने के साथ मच्छरदानी लगाकर रात गुजारने जैसी सावधानियां अपनानी होंगी। ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आपको डेंगू रोग फैलने से पहले मच्छरों आदि से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


 
जिला मलेरिया अधिकारी डा. आजाद बाबू कहते हैं कि हमारे हाथ बंधे हुए है, जिले में डेंगू रोग प्रवेश न कर सके, इसके  बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के कदम उठाए जाने के लिए प्रति 1000 की आबादी में दो लोगों में यदि डेंगू रोग के लक्षण मिलते हैं, तभी आप इस जानलेवा रोग से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा चक्र के दायरे में आ सकते हैं।


डेंगू को लेकर जिले में बस नाम के ही इंतजाम हैं। सीएमओ कार्यालय ने डेंगू से बचाव की जिम्मेदारी जिला मलेरिया कार्यालय (डीएमओ) को सौंपी है।


डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद डीएमओ कार्यालय से डेंगू से निपटने के नाम पर जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी को डीईटी दवा और अस्पताल अधीक्षकों को अस्पताल में स्पेशल वार्ड खोलने को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएमओ कार्यालय से आम लोगों को डेंगू रोग से बचाव के लिए अब तक कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। कागजों में ही सिमटे रोग नियंत्रण के इंतजाम धरातल पर न उतरने से आम लोगों की जिंदगी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की संवेदना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।



चलो साहब देख चलें, कहां है डेंगू वार्ड - औरैया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद सागर की मौजूदगी में जब जिला मलेरिया अधिकारी से डेंगू के विशेष वार्ड को लेकर पूछने पर उन्होंने जिला अस्पताल में ही डेंगू वार्ड संचालित होने का दावा किया।


अमर उजाला टीम ने जब कहा कि चलो सीएमओ साहब के साथ देखा जाए कि जिला अस्पताल का स्पेशल डेंगू वार्ड कहां है तो बजाय साथ चलने के डीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस से मोबाइल पर जानकारी चाही। प्रति उत्तर में डीएमओ डा. आजाद को कोई जवाब देते नहीं बना।

 
डेंगू को लेकर सीएचसी/पीएचसी के चिकित्साधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में इस रोग की तस्दीक नहीं हुई है। केस मिलने की सूरत में स्वास्थ्य विभाग बचाव को लेकर तैयार है।  डा. आजाद बाबू जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें