फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच और मरीज मिले, संख्या हुई 49

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जांच में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अबतक 49 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को किट से हुई जांच में खरका की मड़ैया, बुढ़ादाना, सहबाजपुर, फरीदपुर और दिबियापुर क्षेत्र के लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जानकारी होने पर स्वास्थ्य टीम ने पीड़ित के परिजनों और आसपास मौजूद लोगों की जांच की। फफूंद के तरई गांव में डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार और डॉ. सरफराज अंसारी ने घरों में रखे फ्रिज, पानी टैंक व कूलर में जमा पानी में लार्वा की जांच की। तरई गांव के कुछ घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। यहां कीटनाशक दवाओं कों छिड़काव कर नष्ट किया गया।
इसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार और डॉ. सरफराज अंसारी चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे और यहां पर बने डेडिकेटेड सेंटर का निरीक्षण किया। मौजूद स्टाफ से केंद्र में मरीजों के लिए की गई व्यवस्था के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती पहला डेंगू का मरीज
अयाना। सीएचसी अयाना में फरीदपुर गांव में मिले डेंगू के मरीज को भर्ती कराया गया। फरीदपुर में अब डेंगू मरीजों की संख्या तीन हो गई है। वहीं मढ़ापुर में करीब 70 लोग वायरल बुखार से पीड़ित है। जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील शर्मा के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। टीम ने 60 लोगों के सैंपल लिए, किसी में भी डेंगू व मलेरिया नहीं निकला। टीम ने घरों में लार्वा की भी जांच की। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मढ़ापुर में कोई भी डेंगू का मरीज नहीं मिला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें