फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय क्षेत्र में 1322 को जल्द मिलेगा शहरी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने निकाय क्षेत्र में सर्वे के बाद 1322 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र पाया था। इनकी रिपोर्ट शासन स्वीकृत के लिए भेजी गई थी। अब शासन ने इन्हें आवास मुहैया कराने के लिए मंजूरी दी है। विभाग की ओर से फीडिंग का काम शुरू करा दिया गया है, जल्द ही पात्र व्यक्तियों को आवास योजना के तहत धनराशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आज भी कई ऐसे परिवार है, जिन्हें पक्के मकान की सरकार से आस लगी हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने जिले की प्रत्येक नगर पंचायतों का सर्वे करा कर ऐसे लोगों को चिंहित किया था। परियोजना निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि प्रस्ताव की स्वीकृत मिल गई है। प्रति लाभार्थी ढाई लाख प्रति आवास के हिसाब से धनराशि दी जाएगी। जिससे वह अपने मकान बनवा सकेंगे। स्नो फाउंटेन संस्था की ओर से फीडिंग का काम किया जा रहा है। संस्था की देखरेख में ही निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

---
नगरीय क्षेत्र में पात्र आवासों के आंकड़े
अछल्दा नगर पंचायत- 79
अटसू नगर पंचायत-276
औरैया नगर पालिका- 468
बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत- 192
बिधूना नगर पंचायत- 92
दिबियापुर नगर पंचायत 61
फफूंद नगर पंचायत-154
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें