फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को होने वाला मुस्लिम समाज का प्रदर्शन अब स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कैब और एनआरसी को लेकर आस्ताना आलिया फफूंद शरीफ, मदरसा जामिया समदिया सहित कई मुस्लिम संगठनों द्वारा किया जाने वाला प्रदर्शन जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थगित हो गया है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था और धारा 144 का हवाला देकर और जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपील की। जिस पर मुस्लिम धर्म गुरुओं से प्रदर्शन स्थगित कर दिया। अब गुरुवार को जिलाधिकारी द्वारा मदरसा जामिया समदिया पहुंचकर समाज के लोगों की समस्याओं का ज्ञापन लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के मुस्लिमों द्वारा कैब एवं एनआरसी कानून को लेकर औरैया शहर में प्रदर्शन और शांति मार्च बुधवार को निकालने की तैयारी थी। इसको लेकर आस्ताना आलिया खानकाह फफूंद, मदरसा जामिया समदिया सहित जिले के मुस्लिम समाज ने रणनीति बनाना शुरू कर दी थी। जानकारी होने पर जिला प्रशासन के अधिकारी सोमवार शाम से ही फफूंद के मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुलाकात कर धरना-प्रदर्शन स्थगित करने के लिए अपील करने लगे। मंगलवार को एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला व एएसपी कमलेश दीक्षित फफूंद स्थित मदरसा जामिया समदिया पहुंचे और प्रदर्शन रद्द करने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुलाकात की। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन देने की बात कही। एसडीएम व एएसपी ने धारा 144 के लागू होने की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने धर्म गुरुओं को प्रदर्शन न करने के लिए राजी कर लिया।
वहीं जिला प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि गुरुवार को स्वयं डीएम फफूंद स्थित मदरसा पहुंचकर उनसे ज्ञापन लेंगे। इस मौके पर मदरसा जामिया समदिया के अध्यक्ष हाजी सैय्यद अनवर मियां चिश्ती, मौलाना गुलाम जीलानी मिस्बाही, मौलाना गुलाम सुब्हानि, मौलाना अमीरुल हसन, मौलाना खलीलुल्लाह, मौलाना अहकाम, हाजी रहमत उल्लाह, आरिफ सिद्दीकी, सलीम खान मेव, इजहार अहमद खान, अफजल अंसारी सहित मदरसा के तमाम तलबा व शिक्षकों सहित कस्बे के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें