फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्षतिग्रस्त गुंबदों को बदलने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सनातन धर्म की प्राचीन धरोहर और प्रसिद्ध देवकली धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित क्षतिग्रस्त गुंबदों को बदलकर नए गुंबद स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को एक विचित्र पहल सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर ब्रह्मानंद कठेरिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि देवकली ट्रस्ट के अधीन मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु सुबह-शाम दर्शन व मन्नतें मांगने आते हैं। मुख्य द्वार के ऊपर स्थित गुंबद लंबे समय से टूटे हैं, इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर परिसर में नए गुंबद और लोहे के सरिए काफी समय पहले आ चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी और रखरखाव के अभाव में खुले में रखी सामग्री खराब हो रही है और सरियों में जंग लग रही है। समिति के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारियों पर विभागीय कार्यों का अत्यधिक दबाव रहता है। ऐसे में देवकली धाम ट्रस्ट में किसी सक्रिय व क्रियाशील गैर-सरकारी संगठन को शामिल किया जाए, इससे मंदिर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और दैनिक व्यवस्थाओं का त्वरित समाधान हो सके। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) और संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें