फोटो12एयूआरपी25 - वार्ता करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर पुरवार, नगर अध्
- फोटो : AURAIYA
जिले में लॉकडाउन के बाद से आज तक बंद पड़ी कई ट्रेडों को शुरू कराने की व्यापारियों की ओर से कई बार की जा चुकी मांग के बाद जिला प्रशासन मौन बना हुआ है।
इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। व्यापारी नेताओं ने दिबियापुर रोड स्थित होंडा शोरूम पर वार्ता कर जिला प्रशासन से ऑड-ईवेन की तर्ज पर बंद पड़ी दुकानों को खुलवाए जाने की मांग की है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने मंगलवार को व्यापारी नेता राजकुमार सक्सेना के होंडा शोरूम पर लकड़ी आढ़ती बन्ने खां, सराफा कमेटी के राजकुमार अवस्थी,
अशोक वर्मा, सब्जी आढ़ती संघ के बबलू खां, फ्रूट आढ़ती संघ के वहीद खां के साथ वार्ता की। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन से बंद पड़ी अन्य ट्रेडों की दुकानों को ऑड-ईवेन तर्ज पर खुलवाए जाने की मांग की जा चुकी है।
बावजूद इसके जिला प्रशासन अभी तक मौन बना हुआ है। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है।
व्यापारियों ने जिला प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए व्यापारियों के हित में निर्णय लेते हुए नियत निर्देशों के तहत बंद पड़ी अन्य ट्रेडों की दुकानों को खुलवाए जाने की मांग की है।