फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेवानिवृत्त की आयु 62 वर्ष करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बताया कि 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

संघ ने करीब 60 हजार टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग की। अन्य मांगों में सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करना, 11 के बजाय 12 माह का मानदेय देना शामिल है। बेसिक स्कूलों की विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को अनुभव का लाभ देने की भी मांग की गई। असामयिक मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।ज्ञापन देने के दौरान किरण त्रिपाठी, सीमा, सोनी देवी, प्रियंका, अनुपम, हरिओम, जिलाध्यक्ष संतकुमार शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, रवि शुक्ला, शिववीर सिंह समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें