फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह कोच व खेल सामग्री की शासन को भेजी गई डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में एकमात्र मिनी स्टेडियम एरवाकटरा के बढि़न में जुलाई माह से युवाओं की प्रतिभा निखार का साक्षी बनने जा रहा है। छह खेलों के कोच की तैनाती को लेकर निदेशालय को मांग पत्र भेजा गया है, वहीं इन खेलों की सामग्री व उपकरणों की डिमांड भी भेजी गई है।
विज्ञापन


जिले के एरवाकटरा ब्लाक के बढि़न में करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। दिसंबर माह के अंत तक स्टेडियम का काम लगभग पूरा कर लिया गया। वहीं इन दिनों महज 30 बच्चों जिनमें 12 बालिका व 18 बालकों को एथलेटिक्स कोच अमेरिका सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी की ओर से निदेशालय लखनऊ को भेजी गई डिमांड में छह कोच की मांग हुई है।
इसमें एथलेटिक्स, फुटबाल, बालीवाल, कबड्डी, खो-खो, टेनिस के प्रशिक्षकों की मांग शामिल हैं। इन खेलों में युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए जरूरी उपकरणों की भी मांग की गई है। इसमें तमाम तरह की सामग्री शामिल है। खेल उपकरणों व कोच को लेकर जुलाई माह में उपलब्धता सुनिश्चित हो जाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेडियम की सार्थकता को असल में धरातल पर उतारा जा सकेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि छह कोच की तैनाती जुलाई माह हो जाएगी। वहीं उपकरण भी जुटा लिए जाएंगे। शासन को पत्राचार किया गया है। इसके बाद विधिवत छह खेलों का प्रशिक्षण शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें