फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अजीतमल में डिपो की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें अजीतमल बस स्टेशन परिसर में डिपो स्थापित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि अजीतमल-बाबरपुर मार्ग पर तहसील परिसर के समीप स्थित बस स्टेशन जर्जर एवं बदहाल स्थिति में है। पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद यहां अब तक डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है। इससे अन्य डिपो की अधिकांश रोडवेज बसें हाईवे बाईपास से ही निकल जाती हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2019 में तहसील परिसर में बस डिपो स्थापना की मांग को लेकर एक माह से अधिक समय तक धरना प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में डिपो बनने तक बाईपास से गुजरने वाली रोडवेज बसों का संचालन बस स्टेशन होकर कराने, डिपो स्थापना व बस स्टेशन के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने व प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास नगर में प्रवेश के लिए नया एंट्री प्वाइंट बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशाल गुप्ता, कमलेश कुमार, अंशुल गुप्ता, आकाश, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद पाल, अखिलेश दुबे, दीपक, शेष नारायण सक्सेना मौजूद रहे।

बेला में ग्रामीण इलाकों से गुजरेंगी बसें

बेला। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब रोडवेज बस का आना-जाना शुरू हो गया है। इससे दिल्ली व कानपुर जाने वाले लोगों को बेला आकर बस पकड़ने की समस्या से निजात मिलेगी।
अब याकूबपुर, पिपरौली, बेला, भदोरा, झबरा, शिवरा, पाल नगर, महू, गोंडा, रामनगर, ककरहिया होते हुए कन्नौज जनपद के लाखबहोसी, इंदरगढ़, नादेमऊ, सौरिख, छिबरामऊ होते हुए आजाद नगर डिपो की बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

इससे अब दिल्ली व कानपुर की यात्रा ग्रामीणों के लिए आसान होगी। परिवहन निगम की इस पहल का ग्रामीणों ने आभार जताया है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें