फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जर्जर भटा रोड पर आरसीसी सड़क निर्माण की मांग

Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- शांती सोनी
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के बाबरपुर तिराहे को हाईवे से जोड़ने वाला भटा रोड कई वर्षों से जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में जलभराव के कारण लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरसीसी सड़क निर्माण की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण न कराए जाने से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे घरों व बारिश का पानी सड़क पर भरता है।
विज्ञापन

इस दौरान बड़े वाहन निकलने से सड़क टूट गई है इसलिए यहां सड़क निर्माण के साथ नालियों का निर्माण भी कराया जाना चाहिए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने की रणनीति बनाएंगे।

बोले लोग-दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता
यह मार्ग कस्बे को सीधे हाईवे से जोड़ता है लेकिन बदहाल स्थिति के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को जल्द सड़क निर्माण कराना चाहिए। शांति सोनी

सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यदि सड़क के साथ नालियों का निर्माण भी कराया जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। -बबलू पोरवाल
-
कई वर्षों से क्षेत्रवासी इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। -जगदीश गुप्ता

भटा रोड की खराब स्थिति से स्थानीय व्यापार और आवागमन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। आरसीसी सड़क और पक्की नालियों का निर्माण होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। -दीपू दुबे
विज्ञापन

-
अभी आंबेडकर नगर रोड निर्माण चल रहा है। इसके बाद भटा रोड को प्लान में शामिल किया जाएगा।-हरिनाम यादव, जेई नगर पंचायत

फोटो-10- शांती सोनी

फोटो-10- शांती सोनी

फोटो-10- शांती सोनी

फोटो-10- शांती सोनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें