फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिसीमन यथावत, नहीं बदलेगा गांवों का नक्शा

Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद में पुराना परिसीमन ही लागू रहेगा। पिछले चार साल में यहां पर न तो एक भी ग्राम पंचायत बढ़ी है और न ही गांव निकायों की सीमा में शामिल हुए।
विज्ञापन

ऐसे में किसी भी ग्राम पंचायत का परिसीमन नहीं होगा, हालांकि गांव की सरकार चुनने के लिए सीटों का नया आरक्षण जरूर तय होगा। साथ ही नए आरक्षण से ही चुनाव होंगे।
जनपद में तीन तहसीलें एवं सात ब्लॉक हैं। यहां की तीन तहसीलों में 477 ग्राम पंचायत हैं। इनमें एरवा ब्लॉक में 46, अछल्दा 61, अजीतमल 68, औरैया 95, बिधूना 69, सहार 65 व भाग्यनगर 73 ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021-2022 में जनपद के सात ब्लॉकों में 477 प्रधान, 5909 ग्राम पंचायत सदस्य, 588 बीडीसी व 23 जिला पंचायत सदस्य पदों पर पुराने परिसीमन पर चुनाव कराए गए थे। तब से निर्वाचित गांव की सरकार चल रही है।
इस बीच में नगर पालिका और नगर पंचायतों से सटे गांवों में धड़ाधड़ नए आशियाने बने। इससे वहां पर आबादी भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए शहर का दायरा बढ़ाने के लिए सटे गांवों को निकायों में शामिल करने का प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन वह अमल में नहीं लाए जा सके।
ऐसे में पिछले चार साल में न तो जनपद में एक भी ग्राम पंचायत बढ़ी और न ही कोई गांव निकायों की सीमा में शामिल हुआ। नए पंचवर्षीय कार्यकाल का चुनाव कराने से पहले सरकार ने नये परिसीमन के आदेश दिए हैं। आदेश के जरिए कहा कि नया परिसीमन उन जिलों में होगा, जहां पर कोई गांव बढ़ा है, या फिर गांव निकाय सीमा में शामिल हो गए हैं।
आदेश पर शनिवार से ग्राम पंचायतों के नए परिसीमन की जुगत छिड़ गई है, लेकिन पिछले चार साल में जनपद में न तो कोई नया गांव बना और न ही कोई गांव निकायों की सीमा में शामिल किया गया है। ऐसे में एक बार फिर जनपद में गांवों का नक्शे में फेरबदल नहीं होगा, हालांकि विभिन्न पदों की सीटों की आरक्षण तय कर सीधे चुनाव करा दिए जाएंगे।
जिला पंचायतराज अधिकारी श्रीकांत यादव बताते हैं कि वर्ष 2021 की तरह 2026 में परिसीमन यथावत रहेगा। विभिन्न पदों पर आरक्षण तय कर सीधे चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें