फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए 20 बिंदुओं पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। डाइट सभागार में बुधवार को निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन पर मासिक समीक्षा बैठक हुई। उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य कपूर सिंह परिहार और बीएसए संजीव कुमार ने प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने से संबंधित 20 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शारदा कार्यक्रम के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण व नामांकन की प्रगति देखी गई। निपुण तालिकाओं को अपडेट करने, निपुण एप पर आकलन और कक्षा चार-पांच के बेसलाइन असेसमेंट की भी समीक्षा हुई। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, ई-विद्या, प्रशस्त एप, किताब वितरण एप और आई गॉट पोर्टल की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने शिक्षकों को संदर्शिका आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच सामग्री, विज्ञान-गणित किट और कैच-अप कार्यक्रम के उपयोग पर जोर दिया। एसएमसी, पीटीएम, शिक्षक संकुल और एचएम-बीईओ की मासिक बैठकों की समीक्षा की गई। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
शिक्षकों के नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिस को उद्गम पोर्टल पर अपलोड करने पर जोर दिया गया। जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने की समीक्षा हुई। ईसीसीई, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2027, एफएलएन प्रशिक्षण, इको क्लब और कैंपेन 6.0 की प्रगति भी जांची गई। एसआरजी सदस्य अलका यादव, सुनील दत्त राजपूत और सुभाष रंजन द्विवेदी ने निपुण लक्ष्यों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें