दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी की बहुमत की सरकार बनते ही आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता झूम उठे। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही राहगीरों को जमकर मिठाइयां बांटीं। पदाधिकारियों के अनुसार बुधवार को दिल्ली जीत की खुशी में वाहन रैली निकाली जाएगी।
दिल्ली में आप की बहुमत की सरकार बनने की सूचना मिली। पार्टी कार्यकर्ता फफूंद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलायी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
एकतरफा जीत पर पार्टी पदाधिकारियों उपेंद्र सिंह चंदेल एवं अजय शुक्ला ने कहा कि यह परिणाम पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल के संघर्ष तथा ईमानदारी का नतीजा है। बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से फफूंद रोड से एक विजय जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है।
रामनरेश यादव, उपेन्द्र सिंह चंदेल, जियाउद्दीन, अजय शुक्ला, बृजेश बाबू, मेहराज खान, दिनेश चन्द्र आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।