फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे फाटक देर से खुलने पर लगा जाम, राहगीर परेशान

Mon, 16 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार दोपहर फाटक देर से खुलने पर लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। इससे लगभग 25 मिनट तक राहगीरों को परेशान होना पड़ा। वहीं ट्रैक पर जाम लगने से फाटक दोबारा बंद न हो सका। इससे एक मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर शाम 4:44 बजे फाटक बंद किया गया। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से 25 मिनट तक फाटक नहीं खोला गया। इस पर अछल्दा-फफूंद व बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद 5:09 बजे फाटक खोला गया। इससे वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। ऐसे में बड़े वाहन अपनी जगह से नहीं हिल सके और जाम समस्या बन गया। पैदल निकल रहे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे ट्रैक पर जाम लगने से फाटक दोबारा बंद न हो सका। इस बीच कानपुर से इटावा जा रही मालगाड़ी को आउटर के होम सिग्नल पर पांच मिनट तक रोका गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा व आरपीएफ ने 5:20 बजे फाटक को बंद कराकर मालगाड़ी को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें