मंडी समिति का निरीक्षण करते एसपी रामकिशोर।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पोटिंग पार्टी रवाना स्थल व अछल्दा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अछल्दा थाने में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। थाना प्रभारी व सिपाहियों को निर्देशित किया कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न होने दें। तैयारियों को पूरा कर लें।
रविवार की सुबह एसपी राम किशोर ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी देख संबंधित अधिकारियों से कहा कि मैदान को इस तरह तैयार करें कि वाहनों को निकलने में दिक्कतें न हों। उबड़-खाबड़ जमीन को ठीक तरह से दुरुस्त करें। इसके बाद एसपी ने अछल्दा थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी, सिपाहियों के साथ बैठक में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कहीं गड़बड़ी होने या उसकी आशंका पर तुरंत सक्रिय हो जाएं।