फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतमल ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई

Sat, 29 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
मतदान करने जाते बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल ब्लाक प्रमुख कमलेश कुमार उर्फ पप्पी गौतम की कुर्सी शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव मतदान में खिसक गई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 40 मत पड़े। इस दौरान भाजपाइयों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

अजीतमल ब्लाक प्रमुख कमलेश कुमार के खिलाफ 19 जुलाई को 42 बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन दिया था। इस पर शनिवार मतदान का समय तय किया गया था। एसडीएम राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में चर्चा और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। सुबह दस बजे से ब्लाक प्रमुख कमलेश कुमार तीन बीडीसी सदस्यों के ब्लाक पहुंचे। दोपहर 12: 20 बजे से वोटिंग शुरू हुई। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि  ब्लाक के 75 बीडीसी सदस्यों में 45 वोटिंग में हिस्सा लिए। इसमें 40 ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोटिंग की, जबकि एक बीडीसी सदस्य ने अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट डाला। चार बीडीसी सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के संबंध में जिलाधिकारी के  माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें