फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क उखड़ी, मजदूरों को खदेड़ा

Thu, 11 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
उखड़ी सड़क तथा आक्रोशित लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला गांधीनगर में छह महीने पहले बनाई गई सड़क उखाड़ने पहुंचे मजदूरों को मोहल्ले के लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इस प्रकरण में मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। गुरुवार को कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर बिजलीघर के पीछे छह महीने पहले बनवाई गई सड़क को उखाड़ने कुछ मजदूर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। जैसे ही मजदूर सड़क उखाड़कर उस पर बिछी इंटरलाकिंग ईट को ट्रैक्टर में भरने लगे।
विज्ञापन


तभी मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और सड़क उखाड़ने का विरोध करने लगे। लेकिन मजदूरों ने सड़क उखाड़ने का कार्य जारी रखा। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस पर सभी ने सड़क उखाड़ रहे मजदूरों को खदेड़ना शुरू कर दिया।  सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। सड़क उखाड़ रहे मजदूरों को सड़क उखाड़ने से मना करते हुए वापस कर दिया। लेकिन, तब तक मजदूर आधी सड़क की ईंटें उखाड़कर ट्रैक्टर में भरकर ले गए।

लोगों ने बताया कि मोहल्ले में प्रवेश करने के लिए चारों ओर से कोई भी सड़क मेन सड़क ने नहीं जुड़ी है। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। छह महीने पहले बनी इस सड़क से मोहल्ले के लोग मुख्य सड़क से जुड़ गए थे। जिसे गुरुवार को उखाड़ने का कार्य किया गया। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर एसडीएम से जांच कराने की गुहार लगाई है। वहीं उन्होंने सड़क की उखाड़ी गई ईटों को फिर से लगवाए जाने की भी मांग की है। इस संबंध में एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार ने बताया कि उक्तमामला संज्ञान में आया है। जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें