फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुआ अंशुल

Wed, 10 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सैनिक को श्रद्धांजलि देते डीएम के.बालाजी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैनिक अंशुल राठौर के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इससे पहले फूलों से सजे सेना के वाहन में शव बाबरपुर से उसके पैतृक गांव शाहपुर बेंदी पहुंचा। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, एडीएम, विधायक आदि ने सैनिक को श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को सुबह से ही बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित अंशुल के घर पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


डीएम के. बालाजी, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एएसपी पंकज पांडेय सहित तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस प्रशासन ने भी सुबह से ही सैनिक के घर पर डेरा डाल लिया था। वहीं स्टेशन हेड क्वार्टर कानपुर से भी असम राइफल्स आर्मी के जवानों की टुकड़ी भी मंगलवार की सुबह सैनिक के घर पर पहुंच गई। ईएमई रेजीमेंट और असम राइफल्स के जवानों ने अंशुल के ताबूत को कंधों पर उठाया तो मौजूद लोगों की चीत्कार ने वातावरण की खामोशी को चीर दिया। हजारों महिलाएं व पुरुषों की भीड़ शव यात्रा में शामिल हो गई।

जब तक सूरज चांद रहेगा, अंशुल तेरा नाम रहेगा तथा वंदेमातरम् के उद्घोषों से नगर गूंज उठा। अजीतमल क्षेत्र के गांव शाहपुर बेंदी में शव को अंशुल के पैतृक भूखंड पर ले जाया गया। जहां डीएम के. बालाजी, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, एएसपी पंकज पांडेय, एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार, कोतवाली निरीक्षक अजीतमल जितेंद्र कुमार सिंह के साथ सेना के जवानों ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
विज्ञापन


वहीं असम रायफल्स सेना के सूबेदार मेजर भागीरथ पौडल तथा ईएमई रेजीमेंट की 14वीं बटालियन ऊधमपुर से आए सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर सैनिक के शव को सलामी दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें