फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो 23एयूआरपी25- विधायक के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर का शव गुरुवार की शाम छह बजे औरैया पहुंचा। परिजनों को दूर से ही शव देखने दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दूर से ही भाजपाइयों और अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

विधायक के निधन और शव औरैया स्थित तिलकनगर आने की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं की भीड़ जुटने लगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने घर पहुंच कर कोविड नियमों के तहत लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। शाम छह बजे शव लेकर एंबुलेंस घर पहुंची। यहां पर मौजूद लोगों को दूर से ही अंतिम दर्शन कराए गए।
इसके बाद स्वास्थ्य और प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में यमुना तट शव लाया गया। यहां डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी के नेतृत्व में टीम की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। विधायक के पुत्र सौरभ ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

यमुना तट पर सदर विधायक का शव पहुंचने से पहले देवकली चौकी के बाहर मौजूद डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल की उपस्थिति में पुलिस ने सलामी देकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन धारण किया। इसके बाद यमुना तट पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें