फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए वृद्ध की मौत होने पर उसके पिता व भाई को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली से अपने पैतृक घर आए एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे सोमवार की शाम दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्रशासन ने ऐहतियातन उसके पिता, भाई को खुशील गेस्ट हाउस बिधूना में क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

बिधूना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी जगदीश (60) दिल्ली में रहकर काम करता था। सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ गांव आया था।
यहां पर देर शाम उसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर वापस दिल्ली जा रहे थे। तभी मथुरा के कोसीकलां के पास उसकी मृत्यु हो गई।
जगदीश की मृत्यु की सूचना गांव में आते ही हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐतिहातन नौगवां जाकर मृतक के पिता तुलसीराम व भाई छोटे लाल को गांव से उठाकर खुशी गेस्ट हाउस बिधूना में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

इधर मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने दूरभाष पर बताया कि उनके पिता लीवर में सूजन के चलते पिछले एक माह से बीमार थे।
जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उसने बताया कि मंगलवार को सुबह दिल्ली में ही पिता का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें