बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में गुरुवार को खेलते समय गले में फंदा लग जाने से बच्चे की जान चली गई। खेल-खेल में बच्चे की जान जाने की सूचना मिलते ही मोहल्ले में हलचल मच गई। ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी अखिलेश उर्फ रिंकू का बेटा रिशू (8) कमरे में खूंटी पर टंगे दुपट्टे से खेल रहा था। इस दौरान उसने दुपट्टे का फंदा बनाया और उसे गले में डालकर खेलने लगा। अचानक फंदा कस गया। रिशू ने चिल्लाया। उसकी आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर शहर के नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे की स्थिति में आ गया। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।