संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के खानपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब एक युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खानपुर निवासी राजबहादुर का 23 वर्षीय पुत्र सौरभ सोमवार को घर पर था। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। सोमवार दोपहर परिजन घर बाहर बैठे हुए थे। दोपहर 12 बजे के करीब सौरभ अंदर कमरे में गया। जहां रस्सी से फंदा बनाकर छत के कुंडे से बांधते हुए लटक गया। जब तक परिजनों की नजर पड़ी सौरभ की मौत हो चुकी थी।
सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से युवक के मानकिस रूप से कमजोर होने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ है।