फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 16 Sep 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आैरैया। शहर के ब्रह्मनगर में शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

ब्रह्म नगर निवासी श्याम बाबू के पुत्र ओम जी गुप्ता (32) का शव शाम साढ़े सात बजे के करीब फंदे पर लटका मिला। मृतक एक कोल्डड्रिंक एजेंसी में काम करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की मां उर्मिला ने पुलिस को बताया कि शाम के समय छोटा बेटा भोलू काम पर गया था। वह भागवत कथा सुनने गई थी। लौट कर जब वह आई तो घर के बरामद में काम करने लगी। इसी बीच जब उसे ओम जी के कमरे से कुछ गिरने की आहट मिली तो वह अंदर पहुंची। देखा कि बेटे का शव साड़ी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। रोती बिलखती मां पुलिस को बताया कि बहू कोमल करीब एक माह से मायके में है। उसके न आने पर बेटा परेशान चल रहा था। मृतक के एक आठ वर्ष का बेटा केशव है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें