फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वायरल बुखार के मरीजों से अस्पताल के बेड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शहर स्थित 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। वायरल बुखार से ग्रसित मरीजों के आने से अस्पताल के बेड फुल रहे। अस्पताल में छह सौ की ओपीडी हुई, जिसमें डेढ़ सौ मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
मौसम के उतार चढ़ाव के चलते अस्पताल में गुरुवार को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित लगभग छह सौ मरीज दिखाने पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टरों की केबिन के बाहर काफी संख्या में मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टराें ने मरीजों काे देखने के बाद तेज बुखार से ग्रसित 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया। अधिक मरीज पहुंचने व बीमार होने पर भर्ती किए जाने पर जनरल वार्ड के बेड फुल रहे।
विज्ञापन

कई दिनों से आ रहे बुखार की समस्या बताने पर डॉक्टरों ने खून की जांचे लिखी। इसको लेकर पैथालॉजी में जांच कराने के लिए दोपहर दो बजे तक काफी भीड़ लगी नजर आई।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अवधेश कटियार ने बताया कि मौसम बदलने के कारण पिछले कई दिनों से वायरल बुखार के मरीज ज्यादा संख्या में मिल रहे हैं। मरीज को किस तरह का बुखार है इसके लिए खून की जांच करवाई जा रही है। जिससे बुखार के प्रकार की पुष्टि हो रही है। बताया कि बुखार की दशा में मरीज अपनी मर्जी से कोई दवा न लें, तबीयत खराब होने पर तत्काल अपने संबंधित क्षेत्र के अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सक को दिखाएं और उसी की राय पर दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें