फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-04एयूआरपी 38- विलाप करती महिलाएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला (औरैया)। गांव जलालपुर स्थित एक खेत में बुधवार सुबह शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव अंगौछे के सहारे पेड़ पर लटका मिला। खेत गए किसान ने शव लटका देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

गांव जलालपुर निवासी कृष्णदत्त पाठक का बेटा अनुराग (32) किसान था। पत्नी अनुराधा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे अनुराग अपने खेत देखने के लिए नहर पार करकेजाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। सुबह करीब नौ बजे के बाद किसान सियाराम के पड़ोस वाले खेत में स्थित शीशम के पेड़ पर उनका शव अंगौछे के सहारे लटका मिला।
सियाराम ने परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर पुलिस टीम भी आ गई। पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिवार में भाई पप्पू, बंटी व बेटे अंकुर समेत सभी परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें